ऑटम मेले के स्टॉलों के ड्रॉ का काउंटडाउन शुरू
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता जिन हस्तशिल्प निर्यातकों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आ

जिन हस्तशिल्प निर्यातकों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम फेयर 2026 में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुकिंग कराई है स्टाल मिलने के लिए अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। परिषद की ओर से जल्द ही ऑटम मेले के स्टॉलों का ड्रॉ निकालने की आहट हो गई है। पूर्व में, स्टालों का ड्रॉ पंद्रह अगस्त के आसपास निकाला जाना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन, स्टालों की कीमत में कटौती का फैसला होने के बाद ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया में विलंब हो गया। ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि स्टालों का ड्रॉ अब जल्द ही होने जा रहा है।


