ऑटम मेला : एक्सपो मार्ट पर पंजीयन काउंटर से निर्यातकों में यूं दौड़ पड़ी उत्साह की लहर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में ऑटम एक्सपोर्ट मेला उत्साहजनक शुरुआत के साथ शुरू हुआ। पहले दिन विदेशी खरीदारों की बड़ी संख्या पंजीकरण के लिए पहुंची और काउंटर पर लंबी कतारें लगीं। खरीदारों की अच्छी मौजूदगी से मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों में उत्साह है और उन्हें मेले में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

ऑटम मेला : एक्सपो मार्ट पर पंजीयन काउंटर से निर्यातकों में यूं दौड़ पड़ी उत्साह की लहर

हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा पर ऑटम एक्सपोर्ट मेले की शुरुआत जिस तरह होने की उम्मीद मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातक लगा रहे थे मेला उससे भी अधिक उत्साहजनक माहौल में शुरू हुआ। विदेशी खरीदार काफी अच्छी संख्या में मेले में पहुंचे दिखाई दिए। ऑटम मेले के पहले दिन एक्सपो मार्ट परिसर में बने बायर्स रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना पंजीयन कराने के लिए विदेशी खरीदार बड़ी संख्या में पहुंचे और काफी लंबी लाइन लगी नजर आई जिसे देखकर प्रतिभागी हस्तशिल्प निर्यातकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिन निर्यातकों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काफी संख्या में बायर्स को इकट्ठा देखा उन्होंने उत्साहित होकर अपने साथियों के साथ यह बात काफी उत्साह के साथ साझा की।

बायर्स की संख्या अच्छी होने का फायदा निर्यातकों को मेले में बढ़िया कारोबार होने के रूप में जो मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑटम मेला : एक्सपो मार्ट पर पंजीयन काउंटर से निर्यातकों में यूं दौड़ पड़ी उत्साह की लहर