ऑटो चालक के रुपये लूटकर हत्या का आरोप, 15 घंटे बाद उठा शव

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

द परिजन काफी देर तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए और सड़क पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंचे कादरीगेट थाना पुिलस ने परिजनों को समझ

ऑटो चालक के रुपये लूटकर हत्या का आरोप, 15 घंटे बाद उठा शव

फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी एक ऑटो चालक की मौत के बाद शनिवार देर रात शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने मोहल्ले के दो युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने, रुपये लूटने और हत्या करने का आरोप लगाया। शव घर पहुंचने के बाद परिजन काफी देर तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए और सड़क पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंचे कादरीगेट थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब 15 घंटे बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मोहल्ला नरकसा निवासी 32 वर्षीय रोहित कुशवाहा ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी रागनी, दो बेटियां बुलबुल और कोयल हैं। परिजनों के अनुसार रोहित के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने बताया कि 6 जुलाई को मोहल्ले के दो युवक उसे अपने साथ जनपद हरदोई ले गए थे। रोहित अपना ऑटो एआरटीओ कार्यालय में स्थानांतरण संबंधी कार्य के लिए गया था। जिस व्यक्ति को ऑटो बेचा था, उससे उसे 1 लाख 15 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा उसने घर से पत्नी रागनी से 20 हजार रुपये भी लिए थे। उसने पत्नी से कहा था कि वह दूसरा ऑटो खरीदने जा रहा है।

लखनऊ में चल रहा था इलाज

पत्नी का आरोप है कि हरदोई जिले के रूपापुर क्षेत्र में उसके साथ मारपीट कर रुपये लूट लिए गए और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसी दिन शाम करीब छह बजे घायल अवस्था में रोहित को लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार को लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव नरकसा स्थित घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रागनी ने आरोप लगाया कि उसके पति को घर से बुलाकर ले जाया गया, रुपये लूट लिए गए और उसकी हत्या कर दी गई।

सड़क जाम करने जा रहे थे

घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन सड़क पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे और काफी देर तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि घटना हरदोई जिले के रूपापुर क्षेत्र की है, इसलिए मुकदमे और आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस द्वारा की जाएगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और रविवार दोपहर एक बजे शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार में छोटे भाई अंकुर ने रोहित की चिता को मुखाग्नि दी। घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

परिचय: परिजनों को समझाती पुलिस।

फोटो 6

परिचय मृतक रोहित के घर पर शोक में बैठे परिजन।

फोटो 5

घर से बुलाकर ले गए मोहल्ले के दो युवक, शव आते ही मचा कोहराम

अंतिम संस्कार कराने को नहीं थे तैयार, पुलिस के आश्वासन पर माने

- 15 घंटे मान-मनौव्वल के बाद अंतिम संस्कार को शव ले गए परिजन

- 06 जुलाई को मोहल्ले के दो युवक हरदाई ले गए थे ऑटो चालक को

सामान्य प्रश्न

रोहित कुशवाहा को कब लोहिया अस्पताल लाया गया था?
रोहित कुशवाहा को शाम करीब छह बजे घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।