ऑटो का फिटनेस प्रमाण पत्र न मिलने पर आत्महत्या की
मलप्पुरम, केरल में एक ऑटो चालक शौकत ने फिटनेस प्रमाण पत्र न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। उसने आरोप लगाया था कि परिवहन विभाग ने सीधे संपर्क न करने के कारण उसे प्रमाण पत्र नहीं दिया। इसके कारण वह आर्थिक तंगी में था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और राज्य के परिवहन मंत्री ने मामले की रिपोर्ट मांगी।

मलप्पुरम (केरलम), एजेंसी। परिवहन विभाग की ओर से फिटनेस प्रमाण पत्र न मिलने के कारण एक ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पचाहन किझिसेरी के 35 वर्षीय शौकत के रूप में हुई है। उसने सोशल मीडिया में आरोप लगाया था कि परिवहन विभाग ने एजेंटों की मदद के बिना सीधे अधिकारियों से संपर्क करने के कारण उसके ऑटो का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिया, इससे उसका रोजगार बंद हो गया। वह 10 माह से वाहन के प्रमाण पत्र के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रहा था। उसने बताया था कि प्रमाण पत्र न मिलने से वह आर्थिक तंगी की चपेट में था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और उसके घर भी पहुंचे, जहां शौकत फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, राज्य के परिवहन मंत्री सीपी जॉन ने परिवहन कार्यालय के अफसरों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।


