ऑटो चालक के साथ मरपीट कर घायल का आरोप

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बेनीपट्टी के बिजलपुरा गांव में विनोद कुमार और महादेव यादव ने ऑटो चालक प्रमोद कुमार पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। प्रमोद अपने परिवार के साथ कपलेश्वर बाबा के दर्शन कर लौट रहा था। घायल का इलाज रहिका पीएचसी में चल रहा है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऑटो चालक के साथ मरपीट कर घायल का आरोप

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के बिजलपुरा गांव के विनोद कुमार एवं महादेव यादव ने बासोपट्टी थाना के मनमोहन गांव के ऑटो चालक प्रमोद कुमार साह के साथ मरपीट कर घायल कर दिया। घायल का इलाज रहिका पीएचसी में किया जा रहा है। इस संबन्ध में ऑटो चालक ने बिजलपुरा गांव के विनोद कुमार एवं महादेव यादव पर मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि वे अपने परिवार के साथ ऑटो से रहिका कपलेश्वर बाबा का दर्शन कर घर लौट रहे थे। बिजलपुरा गांव के निकट दोनो आरोपियों ने उसे घेर कर मारपीट कर घायल कर दिया।

थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बातया कि मारपीट की आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।