ऑस्ट्रेलिया ने शरण मांगने वाली ईरानी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को नागरिकता दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में शरण मांगने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों फातेमेह पसंदीदेह और अतीफेह रमेजानिसादेह को नागरिकता दे दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता की शपथ ली और इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बताया। खिलाड़ियों ने अपनी ईरानी जड़ों के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

ऑस्ट्रेलिया ने शरण मांगने वाली ईरानी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को नागरिकता दी

मेलबर्न, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में शरण मांगने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों फातेमेह पसंदीदेह और अतीफेह रमेजानिसादेह को नागरिकता दे दी है। दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में बताया कि ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री टोनी बर्क ने बुधवार को ब्रिस्बेन में आयोजित नागरिकता समारोह में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता की शपथ दिलाई। इस समारोह में स्थानीय ईरानी समुदाय के मित्र और समर्थक भी मौजूद थे। रमेजानिसादेह ने कहा कि यह मेरे जीवन का बेहद खास और अविस्मरणीय दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने मुझे नया जीवन और भविष्य बनाने का अवसर दिया है। अब मुझे पहले से कहीं अधिक महसूस होता है कि मैं यहीं की हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ईरानी जड़ें और यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। पसंदीदेह ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है। उन्होंने कहा कि हमने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उसके बाद यह पल शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑस्ट्रेलिया ने शरण मांगने वाली ईरानी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को नागरिकता दी