बना कर अपनी फौज क्रांतिवीरों ने तज दीं थीं सुविधाएं और तहसीलदारी तक

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में अगस्त क्रांति का इतिहास हर साल अगस्त में ताजा हो जाता है। यहां के एक जमींदार परिवार ने क्रांति के लिए अपने सुख-सुविधाएं और सरकारी नौकरी छोड़ी। क्रांतिकारी कुंवर भगवान सिंह और उनके साथी महाशय कुंदन लाल ने भारत को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया।

बना कर अपनी फौज क्रांतिवीरों ने तज दीं थीं सुविधाएं और तहसीलदारी तक

पीलीभीत। आजादी के लिए किए गए प्रयासों से जुड़ा अतीत बरबस ही अगस्त माह में हर किसी के जहन में ताजा हो जाता है। अगस्त क्रांति की बात करें तो नौ अगस्त के दिन से ही एक प्रचंड शुरूआत हो गई थी। रुहेलखंड के सबसे छोटे जिले पीलीभीत का भी अगस्त क्रांति से जुड़ाव रहा है। यहां एक जमींदार परिवार ने अपने घर की सुख सुविधाएं ही नहीं बल्कि पढ़ाई लिखाई के बाद उन दिनों की तहसीलदार की नौकरी तक छोड़ दी थी। स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की गाथा से मिली जानकारीक के मुताबिक जिले में सर्वाधिक आजादी के परवानों ने जो संघर्ष किया वह अदभुत था। जनपद में क्रांतिकारी आंदोलन की शुरूआत करने वाले कुंवर भगवान सिंह अपने जमींदार पिता की सुख सुविधाओं के होने के बाद भी मां भारती की सेवा की राह चुनी। बीए करने के बाद उन्हें तब के दौर में तहसीलदारी मिल गई थी। पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। अपने नौजवान साथियों के साथ उल्लिका पहुंचे थे। अपने साथी महाशय कुंदन लाल के घर पहुचे और बोले इस बार हम लोगों को गिफ्तार नहीं होना है। भारत मां का आजादी दिलानी है। डायरी के मुताबिक कुंदन लाल की मां ने दस अगस्त को कपड़े, 25 रुपये एक रिवाल्वर थैले में डाल कर गुपचुप भगा दिया था। जब जानकारी लगी तो बरतानिया सरकार के मुलाजिम कुंदन लाल के घर पहुंचे तो उनकी मां ने बताया कि दो घंटे पहले अपने बेटे को निकाल दिया है। इस पर दारोगा ने उनकी मां के बेत जड़ दिया था।

जारी कर दिया था रोस्टर

अगस्त क्रांति की यही वह ज्वाला थी कि कुंवर भगवान सिंह के रणबांकुरे दियोरिया जंगल में रुके और बीसलपुर के रामलीला मैदान तक आ जाने की फिराक में थे। ज्योरह के क्रांतिकारी पंडित छोटे लाल देहाती ने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि 12 को बीसलपुर में कोतवाली लूटेंगे, 13 को बरखेड़ा और 14 बीसलपुर व 15 को बिलसंडा थाना लूटा जाएगा। पर

उल्लिका, बमरौली और ज्योरह का अभूतपूर्व योगदान

वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने बताया कि बीसलपुर क्षेत्र के उल्लिका, बमरौली और ज्योरह क्षेत्र का अभूतपूर्व योगदान अगस्त क्रांति को लेकर रहा है। कुंवर भगवान सिंह और कुंदन लाल और छोटे पंडित के ऐसे प्रेरक प्रसंग है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगस्त क्रांति का संबंध किस जिले से है?
अगस्त क्रांति का संबंध पीलीभीत जिले से है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबना कर अपनी फौज क्रांतिवीरों ने तज दीं थीं सुविधाएं और तहसीलदारी तक