विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट की ऑडिट टीम ने किया 45 स्कूलों का ऑडिट

हिन्दुस्तान, देवघर
share

शुक्रवार को बीआरसी पालोजोरी में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण किया गया। ऑडिट टीम ने 45 स्कूलों के अभिलेखों का मिलान किया और कमी पाए जाने पर सुधारने की सलाह दी। सभी स्कूलों को वैधानिक अंकेषण कराना अनिवार्य है।

विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट की ऑडिट टीम ने किया 45 स्कूलों का ऑडिट
विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट की ऑडिट टीम ने किया 45 स्कूलों का ऑडिट

पालोजोरी,प्रतिनिधि। शनिवार को बीआरसी पालोजोरी के सभागार में निदेशक झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकार रांची निर्देश में सरकारी स्कूलों में संचालित पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के बैंक खातों ,कैश बुक व उससे जुड़े आय-व्यय का वैधानिक अंकेक्षण किया गया।

वैधानिक अंकेक्षण की प्रक्रिया

इस दौरान एमडीएम संचालित स्कूलों के संयोजकों ने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना से सम्बंधित आय-व्यय का ब्यौरा विहित प्रपत्र में इंट्री कर व तमाम तरह के अभिलेखों को ऑडिट टीम के समक्ष पेश किया। ऑडिट कार्य को अंजाम देने के लिए स्टेट से आई विनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट की ऑडिट टीम ने शनिवार को पालोजोरी के 45 स्कूलों का ऑडिट किया। इस दौरान ऑडिट टीम में शामिल प्रेमदास गोस्वामी व सदानन्द कुमार ने स्कूलों के रोकड़ पंजी,खर्च से संबंधित बिल वाउचर,कैश बुक, दैनिक भुगतान पंजी,अपडेट पासबुक सहित पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना से संबंधित अभिलेखों की मिलान की। कागजातों में कमी पाए जाने पर उसे सुधार कर उपस्थापित करने को कहा। बीपीओ नारायण मंडल ऑडिट कार्य का अनुश्रवण कर रहे थे।

अंकेक्षण के महत्व

बीपीओ ने बताया कि सभी स्कूलों को वैधानिक अंकेक्षण के कार्य को हर हाल में कराना है। ऑडिट टीम में शामिल प्रेमदास गोस्वामी व सदानंद कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का वैधानिक अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा है। यह भी कहा कि सभी स्कूलों को वैधानिक अंकेक्षण करा लेना चाहिए। इस अवसर पर एमडीएम प्रभारी अकिल परवेज सहित बीआरसी के जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, सीआरपी मोहन मंडल, बरमसिया स्कूल के शिक्षक अशोक रजवार, गादी स्कूल के आशुतोष पंडित, जयनगरा स्कूल के ललित सोरेन, पथरघटिया के जमशेद अंसारी, नवाडीह के मुकेश कुमार, विकास मंडल, विश्वनाथ मरांडी, असना की रीता सोरेन, पोखरिया के सतीश यादव व सुधीर उपाध्याय, सब्बीर अंसारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस योजना का वैधानिक अंकेक्षण किया गया?−
पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का वैधानिक अंकेक्षण किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविनोद कुमार गुप्ता एंड एसोसिएट की ऑडिट टीम ने किया 45 स्कूलों का ऑडिट