मेरठ : विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, समर्थकों ने की नारेबाजी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने सोमवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया, जबकि वे सहारनपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। विधायक और उनके समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

मेरठ : विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, समर्थकों ने की नारेबाजी
मेरठ : विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, समर्थकों ने की नारेबाजी

विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने सोमवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। उनकी गाड़ी के आगे पुलिस ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इस दौरान विधायक एवं उनके समर्थकों ने कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी भी की। विधायक अतुल प्रधान सोमवार सुबह सहारनपुर जाने के घर से निकलने की तैयारी में थे। इस दौरान पुलिस टीम पहुंच गई और उन्हें जाने से रोक दिया। सीओ एवं थाना प्रभारी से नोकझोक भी हुई। काफी देर तक हंगामे के हालात बने रहे।

पुलिस ने विधायक अतुल प्रधान की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर नाकेबंदी कर दी थी। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी कोर्ट में तारीख भी है, साथ ही सरधना विधानसभा क्षेत्र में भी कई कार्यक्रमों में जाना है। विधायक एवं उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। विधायक अतुल प्रधान ने सीओ से कहा कि वह उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर कोर्ट में तारीख पर ले चले। उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में लेकर जाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेरठ : विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, समर्थकों ने की नारेबाजी