महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
सोनो में एक 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। महिला अपनी तीन साल की बच्ची को झाड़ियों में शौच कराने ले गई थी। वहीं, आरोपी पिंटू साव ने उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनो। निज संवाददाता अपनी बच्ची को झाड़ियों में शौच कराने गई 27 वर्षीय महिला से आरोपी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में है। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पीड़िता अपनी तीन वर्षीय बच्ची को शौच कराने के लिए पेड़-पौधों व झाडि़यों के पीछे गई थी। इसी दौरान वहां मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति पर महिला ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने इस संबंध में सोनो थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, मंगलवार सुबह वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर शौच कराने गई थी।
इसी दौरान आरोपित पिंटू साव (45) वहां पहुंचा और महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित को पकड़ लिया गया। स्वजनों व ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिंटू साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


