युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के समदाबाद गांव में एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। 14 जुलाई को अंसार अहमद ने युवती पर पेट्रोल डाला और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन युवती समय रहते बच गई। परिवार के सदस्यों ने उसे बचाया और आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के समदाबाद (कुबहटी) गांव में एक युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किए किया गया। गांव निवासी फातिमा बेगम ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह वह घर से कचहरी जा रही थी। रास्ते में करीब सौ मीटर दूर मोड़ पर पहले से मौजूद अंसार अहमद ने उसे रोककर गाली-गलौज की और बोतल में रखा पेट्रोल उसके ऊपर डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने माचिस जलाकर उसकी ओर फेंकी, लेकिन वह समय रहते हट गई, जिससे उसकी जान बच गई। शोर सुनकर उसका भाई नौशाद और पिता मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।