सरौंजा गांव में बहू को जिंदा जलाने की कोशिश
शादी के बाद मांग रहे थे मोटरसाइकिल व 3 भर सोने की चेनपंचायत के सरौंजा गांव का है। मो. साहिल की पत्नी कहकशां परवीन ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या की को

वीरपुर, निज संवाददाता। दहेज के लिए बहू को पहले प्रताड़ित किया, फिर मारपीट की और रास्ते से हटाने के लिर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास कर दिया। मामला पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव का है। मो. साहिल की पत्नी कहकशां परवीन ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। कहा है कि एक साल पहले ही उनकी शादी हुई है। शादी के समय उनके पिता ने देन मैहर के रूप में 2 लाख 52 हजार रुपए, 8 भर सोने व 20 भर चांदी के जेवर दिए थे।
दहेज की मांग
किन्तु शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति मो. साहिल, सास फरजाना खातून, ससुर मो. सादिक व घर के अन्य लोग एक मोटरसाइकिल व 3 भर सोने की चेन की मांग करने लगे। नहीं देने पर वे लोग उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद मारपीट की। 16 अगस्त को उनकी सास ने उनके शरीर पर किरासन तेल डाल दिया और पति मो. साहिल ने उनके दुपट्टे में आग लगा दी। जलते दुपट्टे को किसी तरह उन्होंने दूर फेंका और जान बचा कर किसी तरह वहां से भागी। इस दौरान आग से उनका हाथ भी जल गया। इस सम्बंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


