हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश, पति समेत चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का प्रयास किया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश, पति समेत चार पर मुकदमा

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने पति समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के देव गार्डन निवासी राखी शर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह वर्तमान में ब्लाक बीबीनगर के ग्राम लाडपुर में एएनएम के पद पर कार्यरत है। 10 जुलाई 2024 को उसका विवाह देव गार्डन बाबूगढ़ निवासी कपिल देव शर्मा के साथ हुआ था। विवाह के मात्र आठ दिन बाद से ही कपिल और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 27 मार्च 2025 को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मजबूरी में अपने मायके मेरठ के ग्राम कबट्टा में रहने चली गई। जब पीड़िता वापस आई, तो ससुराल वालों ने मुख्य द्वार बंद कर लिया। अब वह आंबेडकर मूर्ति के पास स्थित बाबूगढ़ छावनी के सरकारी क्वार्टर में रहने लगी। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

पीड़िता की स्थिति

पीड़िता ने बताया कि कमरे की बिजली काट दी और पानी बंद कर दिया। 28 मई की रात आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से एक अज्ञात व्यक्ति को उसके सरकारी फ्लैट पर भेजा। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर शिकायत कर लिखित शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ससुराल में हिंसा का प्रयास

27 जून को सास की मृत्यु के उपरांत जब पीड़िता ससुराल पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद व अन्य परिजन ने एक राय होकर पीड़िता को सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी जान बच सकी। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦पीड़िता की स्थिति क्या है?−
पीड़िता को ससुराल वालों ने परेशान किया, बिजली और पानी काट दिया गया।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश, पति समेत चार पर मुकदमा