मगध मेडिकल के प्रधान लिपिक पर जानलेवा हमला
सिविल लाइंस थाने में लिपिक ने दिया आवेदन -कहा किसी के इशारे पर किया गया

शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के समीप शनिवार की देर शाम मगध मेडिकल के प्रधान लिपिक पर जानलेवा हमला हो गया। इस संबंध में लिपिक राजेश कुमार ने सिविल लाइंस थाने में आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लिपिक ने बताया कि शनिवार को भी लगभग सवा पांच बजे शाम में मगध मेडिकल से अपने घर गोल बगीचा देवी स्थान के लिए निकला। इसी दौरान सुधा डेयरी के समीप पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आए। सभी करीब 18 से 22 वर्ष के थे। कहा कि तुम्हे रोकने के लिए चंदौती से पीछा कर कह रहे हैं।
तुम जो बुढ़ा को धक्का मार के भागे हो। इतना कह जानलेवा हमला कर दिए। अचानक चेहरे व धुंसे बरसाने लगे। जिससे चश्मा टूट कर नाक पर चोट लग गया। ओठ भी कट गया। इसी बीच भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को मैंने बताया कि किसी को धक्का नहीं मारा हूं। मैं मगध मेडिकल का स्टाफ हूं। इसी बीच हमला करने वाले लोग भाग निकले। इस घटना के बाद मैं और मेरा परिवार भयभीत है। सीसीटीवी फूटेज देख अपराधियों की पहचान की जा सकती है। ऐसी संभावना है कि किसी ने जानबूझ कर हमला करवाया है। इस मामले में सिविल लाइन थानाध्यक्ष मो शमीम अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। ऐसी कोई घटना होगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


