कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से मिले पिंकी के परिजन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

अटेरना गांव में दहेज के लिए पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पति और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से मिले पिंकी के परिजन

अटेरना गांव में दहेज के लिए विवाहित को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी ससुराल वालेां की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। पति सहित छह लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज है। सोमवार केा पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिला गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव मोबलीपुर निवासी पिंकी पुत्री भोजपाल सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सरधना के अटेरना गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था।

आरोप है कि शुक्रवार रात भी पति व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया था। उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी ससुराल वालों ने उनको बंधक बनाकर पीटा था। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पति सूरज, जेठ विशाल, सास मिथलेश, ससुर राज सिंह, सोनी और गजना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ितों ने पुलिस से जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से मिले पिंकी के परिजन