किशनगंज: बच्चे को बेचने की आशंका में महिला गिरफ्तार, दो माह के शिशु को कराया गया मुक्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

28 अगस्त को गलगलिया बस पड़ाव पर सशस्त्र सीमा बल ने एक महिला को हिरासत में लिया, जो आर्थिक जरूरतों के चलते अपने दो महीने के शिशु को बेचने की कोशिश कर रही थी। महिला ने 2.5 लाख रुपये में बच्चे को बेचना चाहा था। शिशु को सुरक्षित मुक्त किया गया और कानून कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा गया।

किशनगंज: बच्चे को बेचने की आशंका में महिला गिरफ्तार, दो माह के शिशु को कराया गया मुक्त

ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट गलगलिया बस पड़ाव पर बच्चे को बेचने की कथित कोशिश की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया और करीब दो माह के एक शिशु को सुरक्षित मुक्त कराया। कार्रवाई शुक्रवार को 28 अगस्त को की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘ए’ कंपनी निमुगुड़ी और ‘जी’ कंपनी भातगांव की टीम ने रानीडांगा स्थित मुख्यालय की मानव तस्करी रोधी टीम तथा किशनगंज की राहत संस्था के सहयोग से गलगलिया बस पड़ाव पर अभियान चलाया। इस दौरान एक 37 वर्षीय महिला को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।

उसके पास से 19 जून 2026 को जन्मा एक शिशु बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान रिंकू यादव, पति अर्जुन यादव, निवासी हाथखोला, बागडोगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि आर्थिक जरूरत के कारण वह शिशु को ढाई लाख रुपये में बेचने की योजना बना रही थी। इसके लिए वह भातगांव-गलगलिया बस पड़ाव पर राजस्थान के एक अज्ञात व्यक्ति को शिशु सौंपने वाली थी। महिला शिशु को अपना बच्चा बता रही थी। एसएसबी की टीम ने शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में लिया। बाद में बरामद शिशु और पकड़ी गई महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गलगलिया थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: बच्चे को बेचने की आशंका में महिला गिरफ्तार, दो माह के शिशु को कराया गया मुक्त