दो कार से ओवरटेक कर ऑटो रोका, छात्रा का हाथ पकड़ धमकाया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- 1090 पर शिकायत के बाद शांत हुआ था आरोपी - अब साथियों संग

दो कार से ओवरटेक कर ऑटो रोका, छात्रा का हाथ पकड़ धमकाया

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दो कार सवार दबंग युवकों ने ओवरटेक कर ऑटो रुकवा ली। कार से उतरकर आरोपी युवकों ने सरेराह ऑटो में बैठी छात्रा का हाथ पकड़कर खींच लिया। छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते धमकाते हुए फरार हो गए। आजमगढ़ निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सात जुलाई को आजमगढ़ से लखनऊ लौट रही थी। आरोप है कि हरबंशपुर निवासी शशांक श्रीवास्तव रास्ते भर उसका पीछा करता रहा। टेंडर पॉम हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही उसने जबरन बात करने की कोशिश की। इनकार करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा.

ऑटो रोककर हाथ पकड़कर खींचा

यही नहीं आरोपी शशांक ने साथियों के साथ दो कार से उसका पीछा किया। ओवरटेक करके दोनों कार से ऑटो रुकवा ली। छह सात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपी शशांक ने उसका हाथ पकड़कर घसीटने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो गुजर रही महिला, युवक रुक गए। उन लोगों ने भी शशांक से विरोध किया। आरोप है कि शशांक सभी लोगों को गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी साथियों संग गाड़ी से फरार हो गया.

लंबे समय से कर रहा पीछे

पीड़िता ने बताया कि शशांक लंबे समय से उसका पीछा कर रहा है। पहले भी कई बार धमकी दे चुका है। करीब सात आठ माह पहले उसने 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी कुछ समय तक शांत रहा। अब दोबारा अकेला पाकर उसने यह हरकत की। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छात्रा की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रा ने कब और कहाँ से यात्रा की?
छात्रा ने सात जुलाई को आजमगढ़ से लखनऊ लौट रही थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।