गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

कपकोट के खाईबगड़ में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। युवक के भाई बलवंत सिंह ने प्रहलाद सिंह कपकोटी पर जानलेवा हमले, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर जांच चल रही है।

गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला
गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के खाईबगड़ में एक गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक के भाई बलवंत सिंह ऐठानी ने चीरा बगड़ निवासी प्रहलाद सिंह कपकोटी पर अपने भाई बहादुर सिंह उर्फ बबली पर जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बलवंत सिंह के अनुसार, उनका भाई बहादुर सिंह खाईबगड़ स्थित एक गैराज में वाहन धुलवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद प्रहलाद सिंह कपकोटी ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में बहादुर सिंह के गर्दन, छाती और सिर में चोटें आई हैं।

बाईं आंख के ऊपर दो टांके लगाए गए हैं, जबकि दाईं आंख में भी चोट बताई गई है। घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के भाई बलवंत सिंह का कहना है कि बहादुर सिंह को सांस लेने में परेशानी हो रही है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रहलाद सिंह पूर्व में भी उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता रहा है और संदेश भेजकर धमकाता रहा है।एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घायल के भाई बलवंत सिंह के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रहलाद सिंह कपकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उप निरीक्षक विवेक भट्ट कर रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला