युवक को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन
युवक को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन युवक को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन युवक को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन

बेलदौर । एक संवाददाता अज्ञात बदमाशों ने महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी विलास मंडल के पुत्र धीरज कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सहरसा जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालात नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना मंगलवार के दोपहर में महिनाथनगर गोंगी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित अपने खेत में कृषि कार्य निपटा कर पैदल घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर पहले से ही घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर कर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
इस घटना में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगने के बात बताई जा रही है। इस संबंध मे पीड़ित के पिता विलास मंडल ने बताया कि पुत्र के समुचित इलाज के बाद इसकी लिखित शिकायत संबंधित थाना में दर्ज करवाई जाएगी।


