बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर भिलईया पहुंचे विधायक अताउर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर सपा विधायक अताउर्रहमान भिलईया ने निंदा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर भिलईया पहुंचे विधायक अताउर

बहेड़ी। आंबेडकर पार्क में स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त किए जाने पर सपा विधायक और प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान भिलईया पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रहम स्वरूप सागर, एससी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ जय सिंह सागर, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष हरीश सागर, जिला सचिव चौ अमित सिंह, जिला सचिव पीर मोहम्मद, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, प्यारे लाल सागर, प्रेम पाल सागर, तानसेन सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर भिलईया पहुंचे विधायक अताउर