नौकरी न मिलने का शिवानंद की पत्नी को मलाल, पहुंची डीएम कार्यालय

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। ओमान तट पर हुए हमले में

नौकरी न मिलने का शिवानंद की पत्नी को मलाल, पहुंची डीएम कार्यालय

देवरिया, निज संवाददाता।

घटना का विवरण

ओमान तट पर हुए हमले में सुरौली के शिवानंद चौरसिया की 10 जून को जान चली गई। डीएम व कमिश्नर ने पत्नी को नौकरी व आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। नौकरी न मिलले का पत्नी को मलाल है। गुरुवार को पत्नी अपने बच्चे के साथ डीएम से अपना दुखड़ा सुनाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना पत्रक सौंपा।

शिवानंद चौरसिया के बारे में

सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी शिवानंद चौरसिया वाणिज्यिक पोत पर सवार थे। 10 जून को ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर अमेरिकी नौसेना के हमले में चालक दल के सदस्यों में शामिल शिवानंद चौरसिया समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। 17 जून को काफी प्रयास के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया और नौकरी समेत अन्य मांग की। डीएम के आश्वासन पर 18 जून को परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 18 जून को डीएम, कमिश्नर भी पहुंचे और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने, आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई बेहतर कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार को शिवानंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उसका कहना था कि उस समय आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक उसे कुछ नहीं मिला है। उनके साथ समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नवीन कुमार चौरसिया भी थे।

सामान्य प्रश्न

✦शिवानंद चौरसिया की मृत्यु किस दिन हुई?−
शिवानंद चौरसिया की मृत्यु 10 जून को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनौकरी न मिलने का शिवानंद की पत्नी को मलाल, पहुंची डीएम कार्यालय