विदेश:::बलूचिस्तान में उग्रवादियों के हमले में छह लोगों की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने छह नागरिकों की हत्या कर दी। मस्तुंग के थाने के प्रभारी के अनुसार, रविवार को इलाके में शव पाए गए। किसी विद्रोही गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यह क्षेत्र आम नागरिकों और सुरक्षा बलों का लक्ष्य रहा है।

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने छह नागरिकों की हत्या कर दी। मस्तुंग के थाना प्रभारी अब्दुर रऊफ ने बताया कि रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में छह नागरिकों के शव मिले हैं। अब तक किसी भी विद्रोही गुट ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि अलगाववादी गुट अक्सर इस इलाके में आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।


