जैश-ए-मुहम्मद के संदिग्ध आतंकी जफर को पाकिस्तान में लेना था प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- एटीएस को आरोपी के मोबाइल की जांच में मिले सुराग - चंदा जुटाकर

जैश-ए-मुहम्मद के संदिग्ध आतंकी जफर को पाकिस्तान में लेना था प्रशिक्षण

लखनऊ, विशेष संवाददाता

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को पाकिस्तान के लिए फंडिंग करने के आरोप में पकड़े गए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मु. जफर के मोबाइल फोन की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि जफर को प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाना था। इसके लिए पूरी योजना बन चुकी थी। साथ ही जफर के जिहाद के नाम पर चंदा जुटाकर वह रकम कई किस्तों में पाकिस्तानी नंबरों पर ट्रांसफर किए जाने के भी साक्ष्य मिले हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी

एटीएस ने आरोपी जफर को 16 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था। मूलरूप से बिहार के निवासी जफर को जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ किए जाने की तैयारी है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी जफर का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में उसका नेटवर्क सामने आया था। वह हापुड़ के एक मदरसे में मौलवी भी था। आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी में रकम पाकिस्तान के नंबर पर ट्रांसफर करने की बात भी स्वीकार की थी।

सोशल मीडिया विश्लेषण

जफर के सोशल मीडिया के विश्लेषण में यह भी सामने आया था कि वह जैश-ए-मुहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर की भड़काऊ और जेहादी तकरीरों से प्रभावित था। वह कट्टरपंथी युवकों को हिंसात्मक जेहाद के लिए उकसाता भी था। जैश-ए-मुहम्मद के जिहादी ग्रुप में जुड़ने के बाद जफर पाकिस्तानी हैंडलर के सीधे संपर्क में आया था और उनके लिए फंडिंग जुटाने का काम कर रहा था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जफर की गिरफ्तारी कब हुई?−
जफर को 16 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजैश-ए-मुहम्मद के संदिग्ध आतंकी जफर को पाकिस्तान में लेना था प्रशिक्षण