एटीएस कमांडो ने लिया सीपीआर का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीपीआर-एईडी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कार्डियक अरेस्ट के मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया और उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया। यह पहल जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

एटीएस कमांडो ने लिया सीपीआर का प्रशिक्षण

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ईस्ट जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कमांडो को शुक्रवार को सीपीआर-एईडी का विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल सीपीआर शुरू करने की सही प्रक्रिया, प्रभावी चेस्ट कंप्रेशन तथा एईडी के सुरक्षित, प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रैक्टिकल अभ्यास कराकर आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि वर्दी की जिम्मेदारी सुरक्षा तक सीमित नहीं, जरूरत पड़ने पर जीवन बचाना भी है। यह प्रशिक्षण एटीएस कर्मियों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए तत्काल जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान एटीएस ईस्ट के डिप्टी एसपी विपिन राय, वरिष्ठ निरीक्षक भारत भूषण तिवारी आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएटीएस कमांडो ने लिया सीपीआर का प्रशिक्षण