कनखल के एटीएम से साइबर ठगी की रकम कई दफा निकली

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

कनखल कोतवाली क्षेत्र में एटीएम साइबर ठगी की अमाउंट निकासी के लिए संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न स्थानों पर हुई धोखाधड़ी से जुड़ी रकम को कनखल के एटीएम से बार-बार निकाला गया है।

कनखल के एटीएम से साइबर ठगी की रकम कई दफा निकली

कनखल कोतवाली क्षेत्र में कई एटीएम साइबर ठगी की रकम निकालने के लिए उपयोग हो रहे हैं। समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध एटीएम निकासी डाटा के विश्लेषण में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एटीएम लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में उप निरीक्षक अमित नौटियाल ने कोतवाली कनखल में शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत में बताया गया है कि देश के विभिन्न स्थानों पर दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से संबंधित धनराशि कनखल क्षेत्र के अलग-अलग एटीएम से अलग-अलग तिथियों में बार-बार और बड़ी मात्रा में निकाली गई।

जांच में ऐसे कई एटीएम चिह्नित किए गए हैं। जिनका उपयोग विभिन्न शिकायतों से जुड़ी रकम निकालने में हुआ। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग शिकायतों की रकम का सीमित एटीएम के माध्यम से बार-बार निकालना एक समान आपराधिक कार्यप्रणाली की तरफ संकेत करता है। वहीं एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकनखल के एटीएम से साइबर ठगी की रकम कई दफा निकली