एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपये चोरी करने का प्रयास
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव के बूथ में घुसकर

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव के बूथ में घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपये चुराने का प्रयास किया गया। बूथ से कुछ सामान चुरा भी लिया गया। कंपनी के जोनल ऑपरेशनन्स मैनेजर ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के जोनल ऑपरेशनन्स मैनेजर दीपक गरकोटी ने बताया कि उनकी कंपनी का एक एटीएम हल्दौनी गांव में है। कस्टोडियन सुबोध 10 जुलाई को एटीएम में रुपये डालने के लिए गया था। सुबोध ने अंदर जाकर देखा तो किसी ने तीन बैटरी, एक यूपीएस एक स्टेबलाइजर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए थे।
इसके साथ ही एटीएम में भी तोड़फोड़ की गई थी। इससे साफ जाहिर होता है कि रुपये चोरी करने का भी प्रयास किया गया। सुबोध कुमार द्वारा इस घटना की सूचना तुरंत कंपनी प्रबंधन को दी गई। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी का कहना कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।


