खेल : अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की ओर मुड़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंफो : युवा रेसर अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की

खेल : अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की ओर मुड़ा

इंफो : युवा रेसर

अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की ओर मुड़ा

अतिका का एफ वन की ओर पहला कदम

किसी भी रेसर का एक ही सपना होता है-फॉर्मूला वन रेस। युवा भारतीय रेसिंग सनसनी अतिका ​​मीर ने उस ट्रैक की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। श्रीनगर की 11 साल की रेसर अतिका को एफवन ड्राइवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्ट रिपब्लिक (केआर) टीम ने अनुबंधित किया है। अतिका इटली में एफआईए विश्व कप में केआर के साथ सफर की शुरुआत करेंगी।

कार्टिंग में केआर की उपलब्धियां

-कार्टिंग के दिग्गज की टीम

-केआर इटली के दिग्गज डिनो चिएसा की टीम है, जिन्होंने लुइस हैमिल्टन सहित कई फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन रेसरों का करियर बढ़ाने में मदद की है। केआर ने 25 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एफआईए कार्टिंग खिताब जीते हैं, जिनमें 15 एफआईए यूरोपीय कार्टिंग चैंपियनशिप और 12 विश्व चैंपियनशिप शामिल हैं।

एफ वन ड्राइवरों के करियर में योगदान

-इन एफ वन ड्राइवरों की जिंदगी बदल दी

-07 बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन और 2016 के खिताब विजेता निको रोसबर्ग के करियर को संवारने में भी चिएसा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केआर और चिएसा के साथ काम कर चुके एफवन ड्राइवरों की लंबी सूची में मौजूदा विश्व चैंपियन लैंडो नॉरिस, जॉर्ज रसेल, ऑस्कर पियास्त्री, वर्तमान चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे किमी एंटोनेली और अरविद लिंडब्लाड सहित अन्य रेसर शामिल हैं।

शानदार प्रदर्शन से मिला मौका

शानदार प्रदर्शन का इनाम

-1992 में इटली की जिओवाना अमाती के बाद अतिका फॉर्मूला वन में पहुंचने वाली पहली महिला बनने के लक्ष्य के साथ सफर शुरू करेंगी। अतिका ने यूरोप में कई कार्टिंग सीरीज में अपने प्रदर्शन से चिएसा को प्रभावित किया।

-अतिका ​​ने इटली में चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर एकेडमी सीरीज के तीसरे राउंड में मर्सिडीज एफ वन जूनियर निकोलो पेरिको को पोल पोजीशन के लिए हराकर सबको चौंका दिया था। मई में अतिका ​​ने ग्रीस में इस सीरीज के दूसरे राउंड में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

अतिका का अगला रेसिंग लक्ष्य

-केआर से जुड़ने से अतिका ​​को अगले दो वर्षों में ओकेजे श्रेणी (12-14 वर्ष की आयु वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जहां वह दुनिया के कुछ बेहतरीन ड्राइवरों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

अतिका और चिएसा की प्रतिक्रिया

कमेंट

केआर से जुड़ना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं टीम के साथ काम करने, जितना हो सके सीखने और खुद को एक बेहतर ड्राइवर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।

-अतिका मीर

मैंने पिछले दो वर्षों से अतिका ​​पर नजर रखी है। उसने मिनी और बिग कार्ट दोनों में अपनी गति का प्रदर्शन किया है। वह आसपास की सर्वश्रेष्ठ महिला ड्राइवरों में से एक है। उसके सामने एक उज्ज्वल भविष्य है और यह मत भूलिए कि वह अभी केवल 11 साल की है। वह एक असाधारण प्रतिभा है।

-चिएसा

अतिका मीर से जुड़े सवाल

✦अतिका मीर किस शहर की 11 वर्षीय रेसर हैं?−
अतिका मीर श्रीनगर की 11 वर्षीय रेसर हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की ओर मुड़ा