23 विद्यार्थियों ने सीखी तारों और खगोलीय पिंडों की तस्वीरें लेने की तकनीक
लखनऊ में बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज में नौ दिन की बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी कार्यशाला का समापन हुआ। 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चली इस कार्यशाला में 23 मेधावी छात्रों ने भाग लिया, जहां उन्हें एस्ट्रोफोटोग्राफी की तकनीक और उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। आगामी कार्यशाला श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में होगी।

लखनऊ। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (केकेवी) में नौ दिन से चल रही बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित कार्यशाला में 23 मेधावी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए जरूरी उपकरणों, कैमरा तकनीक, आकाशीय पिंडों के चयन और उनकी तस्वीर लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही खगोलीय छवियों को बेहतर बनाने की तकनीक भी सिखाई गई। प्रशिक्षण श्री सौरभ कुमार, उत्कर्ष मिश्रा, हुजैफा शकील, अनुराग अवस्थी और दीपशिखा ने दिया। कॉलेज की ओर से डॉ. शिवानी ने समन्वय किया।विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक रमेश चंद्र ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। इससे प्रदेश में नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगली बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी कार्यशाला श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों ने एस्ट्रोफोटोग्राफी को विज्ञान, तकनीक और रचनात्मकता का संगम बताया।

