ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआज पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा विशालकाय एस्ट्रॉयड

आज पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा विशालकाय एस्ट्रॉयड

आज अंतरिक्ष में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज एक विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। नासा ने इसकी पुष्टि की है। 2012 टीसी4 नाम का यह एस्ट्रॉयड 30,000 एमपीएच(14...

आज पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरेगा विशालकाय एस्ट्रॉयड
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Oct 2017 06:27 AM
ऐप पर पढ़ें

आज अंतरिक्ष में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज एक विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। नासा ने इसकी पुष्टि की है। 2012 टीसी4 नाम का यह एस्ट्रॉयड 30,000 एमपीएच(14 किमी/सेंकड) की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को पृथ्वी से इसकी दूरी 27,000 माइल्स(43,500 किमी) होगी। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खगोलीय घटना से किसी प्रकार के नुकसान की कोई आशंका नहीं है। नासा के वैज्ञानिक इस अवसर का प्रयोग क्षुद्रग्रह के खतरे से निपटने में अपनी क्षमता का परीक्षण करने के तौर पर करेंगे।

नासा ने जुलाई में बताया था कि पांच साल पहले खोजा गया यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद करीब तकरीबन 4200 माइल्स की दूरी से गुजर सकता है। नासा ने इस एस्ट्रॉयड का साइज डायमीटर में 10 से 30 मीटर बताया है। इस अनुसार यह चेल्याबिंस्क एस्ट्रॉयड जितना या उससे भी बड़ा है। चेल्याबिंस्क उल्का का साइज डायमीटर में 20 मीटर था। मालूम हो कि चेल्याबिंस्क उल्का ने 2013 में रूस में जब पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश किया था तब इस खगोलीय घटना के कारण बड़ा नुकसान हुआ था। 100 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और 1200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

सख्ती: डोपिंग रोकने के लिए खिलाड़ियों के शरीर में लगेगी चिप!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें