सांऊघाट बीआरसी पर लगा उपकरण मापन कैम्प
बस्ती में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण मापन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 144 बच्चों का परीक्षण हुआ। आवश्यकता अनुसार उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर आदि वितरित किए जाएंगे। इनका वितरण 27 अक्टूबर को होगा। अगला कैंप 22 अगस्त को आयोजित होगा।

बस्ती, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए बीआरसी सांऊघाट में उपकरण मापन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 144 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, आईडी-टीएलएम किट, हियरिंग किट, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण 27 अक्टूबर को किया जाएगा। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में अभी एक और उपकरण मापन कैंप आयोजित किया जाना है, जो 22 अगस्त को बीआरसी बहादुरपुर पर आयोजित होगा।
कैंप में कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम, अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, विवेक, आकाश ने बच्चों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील कुमार त्रिपाठी ने किया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय पांडेय और सभी स्पेशल एजुकेटर्स ने सहयोग किया।---

