लोको पायलट ने पत्नी संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
बांदा जिले में सहायक लोको पायलट सुधांशु विश्वकर्मा पर उसकी पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांदा जिले में रेलवे में तैनात सहायक लोको पायलट ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उस पर व उसके परिजनों पर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी इल्जाम है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पश्चिमशरीरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2024 को भरवारी के पांडेयमऊ में सुधांशु विश्वकर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था। पीड़िता के मुताबिक, शिकायत करने पर ससुराली भी उसे पीटते थे।
ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दूसरी बड़ी चार पहिया गाड़ी, जमीन और नकदी आदि की मांग करते थे। आठ मई को आरोपी पति पीड़िता को बीएड की परीक्षा के बहाने उसके घर छोड़ गया। इसके बाद बुलाने नहीं गया। उसने बांदा में अपना किराए का मकान भी खाली कर दिया। दोनों पक्षों के बीच परिवार परामर्श केंद्र में भी समझौते का प्रयास हुआ। बात नहीं बनने पर बुधवार को पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी पति सुधांशु विश्वकर्मा, ससुर राजेंद्र, सास रंजना, जेठ नितेश, जेठानी शुभाशा, ननद रीतू, नंदोई बृजेश व नंद माधुरी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया।


