सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन उपलब्ध कराने को कहा
सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन उपलब्ध कराने को कहा सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन उपलब्ध कराने को कहा

झाझा । नगर संवाददाता सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन उपलब्ध कराने को कहा गया है। विद्यालयों की अवसंरचनाओं में सुधार के आसार को लेकर छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं खुश हैं। जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी धनअंजय कुमार पास्वान ने अपने कार्यलय ज्ञापांक 1496 जमुई, दिनांक 05/09/2026 के द्वारा इस विषय को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।
सरकारी विद्यालयों की अवसंरचना की आवश्यकता
अपर राज्य परियोजना निदेशक (शैक्षणिक) के ज्ञापांक-4115 दिनांक-03.09. 2026 के प्रसंग में सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन उपलब्ध कराने को कहा है। प्रसांगिक पत्र द्वारा सरकारी विद्यालयों की अवसंरनात्मक आवश्यकताओं को चिन्हित करते हुए सूचना साफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया है।
अवसंरचना संबंधित आवश्यकताएँ
सरकारी विद्यालयों के अवसंरचना संबंधित आवश्यकताओं में :
विद्यालय के रंगरोगन की आवश्यकता है? (हाँ / नहीं), स्कूल का नाम प्रमुखता से लिखा है या नहीं?, पीने के पानी की उपलब्धता (हाँ/नहीं),
एवं रनिंग वाटर सहित) (हाँ /शौचालय बालक (टाइल्स नहीं) एवं रनिंग वाटर सहित) (हाँ /बालिका (टाइल्स नहीं) शौचालय, चहारदीवारी (फीट में), बिजली का कनेक्शन है या नहीं?,
प्रत्येक कक्ष में वाइरिंग, बल्ब एवं पंखा है या नहीं?, छत की मरम्मती की आवश्यकता (वर्ग फीट में), खिड़की की मरम्मती की आवश्यकता (संख्या में), दरवाजा की मरम्मती की आवश्यकता (संख्या में), किचन/शेड की मरम्मती की आवश्यकता है या नहीं, माध्यमिक विद्यालयों मे साइकिल शेड की आवश्यकता है या नहीं, विद्यालय मे जल निकासी की व्यवस्था है या नहीं, घोषित जर्जर भवन / वर्ग कक्ष है या नहीं? अगर है तो उसकी संख्या, अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण हुआ है या नहीं, क्या विद्यालय की भूमि अतिक्त्रमित है ? ।
सूचना का निस्तारण
उक्त प्रासंगिक पत्र के साथ विहित प्रपत्र संलग्न करते हुए निदेश दिया है कि संशोधित विहत प्रपत्र में सूचना सॉफ्ट कॉपी (एक्सेल शीट टाइम्स न्यू रोमान फोंट में) निश्चित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय, ताकि राज्य स्तरीय कार्यालय ससमय सूचना उपलब्ध करायी जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई के ज्ञापांक 1496. जमुई/दिनांक 05/09/2026 की प्रतिलिपि सभी कनीय अभियन्ता / सहायक अभियन्ता बीएसईआईडीसी अर्थात बिहार राज्य आधारभूत संरक्षाना विकास निगम को सूचनार्थ उपलब्ध कराते हुऎ निदेश दिया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सूची तैयार करायेंगे।


