एग्जिट पोल: जानें, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी बनेगी सरकार?
दो एग्जिट पोल के नतीजों में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आने का पूर्वानुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करेगी। जन की...
दो एग्जिट पोल के नतीजों में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आने का पूर्वानुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करेगी।
जन की बात - न्यूज एक्स ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को 35 से 45 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं एक्सिस माय इंडिया द्वारा मतदान के बाद कराए गए पोल में इस गठजोड़ को 44 से 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। दोनों पोल में त्रिपुरा में वाम मोर्चा को क्रमश: 14 से 23 सीटें और 9 से 15 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
सी वोटर के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में कांटे की टक्कर बताई गई है और माकपा को 26 से 34 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
मेघालय में जन की बात -न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के नतीजों में नेशनल पीपुल पार्टी को 23-27 सीटें, भाजपा को 8-12 सीटें और कांग्रेस को 13 से 17 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं सी वोटर के अनुसार कांग्रेस को 13-19, एनपीपी को 17-23 और भाजपा को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।
नगालैंड में जन की बात -न्यूज एक्स के एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा-एनडीपीपी को 27-32 सीटों के साथ एनपीएफ के सामने चुनौती पेश करते हुए बताया गया है। इसे 20 से 25 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को महज 0-2 सीटें मिलने की बात कही गई है। सी वोटर के अनुसार नगालैंड में इस बार कांग्रेस महज 0 से चार सीटों के बीच सिमटकर सत्ता से बेदखल हो सकती है।