ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशविधानसभा चुनाव: BJP के बड़े लक्ष्य में RSS मददगार

विधानसभा चुनाव: BJP के बड़े लक्ष्य में RSS मददगार

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं के धुआंधार चुनाव अभियान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर रहे हैं। यह कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर दोनों...

विधानसभा चुनाव: BJP के बड़े लक्ष्य में RSS मददगार
नई दिल्ली, विशेष संवाददाताTue, 15 Oct 2019 04:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं के धुआंधार चुनाव अभियान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर रहे हैं। यह कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर दोनों राज्यों में सामाजिक समीकरण भाजपा के पक्ष में करने के लिए काम करेंगे। 

भाजपा ने हरियाणा में 75 प्लस व महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ लगभग ढाई सौ सीटों का लक्ष्य तय किया हुआ है। दोनों ही राज्यों में भाजपा के चुनाव अभियान में तेजी आई है। प्रधानमंत्री ने रविवार को महाराष्ट्र से और सोमवार को हरियाणा से अपने अभियान की शुरुआत की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं भी शुरू हो चुकी है। इस माहौल को भुनाने व जमीन पर सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए भी भाजपा की टीमें काम कर रही हैं। 

जमीनी संपर्क में तेजी

आखिरी एक हफ्ते में संघ अपनी ताकत भाजपा के पक्ष में झोंकने जा रहा है। उसके कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक वर्गों के संपर्क में हैं और परोक्ष रूप से भाजपा के लिए मददगार बने हुए हैं। चूंकि दोनों राज्यों में विपक्षी खेमा भी सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटा हुआ है, ऐसे में संघ की भूमिका बढ़ गई है। संघ के कार्यकर्ता अगले एक सप्ताह तक जमीनी संपर्क तेज कर और विभिन्न समुदायों के ओपीनियन लीडर के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें