ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशAssembly Election Results: राजस्थान, MP-छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, सबसे पहले यहां देखें

Assembly Election Results: राजस्थान, MP-छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, सबसे पहले यहां देखें

साल 2018 का सबसे बड़ा चुनावी परिणाम आज मंगलवार को आने वाला है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक 15 सालों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख...

Assembly Election Results: राजस्थान, MP-छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, सबसे पहले यहां देखें
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Tue, 11 Dec 2018 06:20 AM
ऐप पर पढ़ें

साल 2018 का सबसे बड़ा चुनावी परिणाम आज मंगलवार को आने वाला है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक 15 सालों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। वहीं राजस्थान में तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस के वापसी के आसार दिख रहे हैं। हालांकि पिछले चुनावों में देखा गया है कि एग्जिट पोल्स और फाइनल रिजल्ट कई बार अलग-अलग होते हैं। चुनाव की सही तस्वीर आज (11 दिसंबर) को साफ होगी। सबसे तेज और सटीक चुनाव परिणाम के लिए livehindustan.com पर विजिट करें...

मध्य प्रदेश

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। इसके मुताबिक, भाजपा को 111, कांग्रेस को 113, बसपा को 2 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के पोल में भाजपा का पलड़ा भारी है। भाजपा को यहां 126, कांग्रेस को 89 और बसपा को 9 जबकि अन्य को भी 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एबीपी-सीएसडीएस के पोल में कांग्रेस को 126, भाजपा को 94 और अन्य को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं टुडेज चाणक्य ने के मुताबिक, कांग्रेस को 125, भाजपा को 103 सीटें मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को यहां 105 सीटें, भाजपा को सिर्फ 85 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 119 से 141 और भाजपा को 55 से 72 सीटें ही मिल रही हैं। रिप्ब्लिक सी-वोटर एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस जबर्दस्त जीत हासिल करती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 137, भाजपा को 60 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। 

राजस्थान चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़
टाइम्स नाउ और सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। इसके मुताबिक भाजपा को यहां 46, कांग्रेस को 35, बसपा को 7 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। जबकि इंडिया टुडे-माई एक्सिस के पोल में कांग्रेस 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता पा सकती है। कांग्रेस 55 से 65 सीटें, भाजपा 21 से 31 और अन्य 4 से 8 सीटें जीत सकती हैं। वहीं एबीपी-सीएसडीएस के मुताबिक भाजपा को 46, कांग्रेस को 29 सीटें मिल सकती हैं। टुडेज चाणक्य ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 50 सीटें, भाजपा को 36 और अन्य के खाते में 4 सीटें जाने के संकेत दिए हैं।  

छत्तीसगढ़ चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

तेलंगाना
टाइम्स नाउ और सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में टीआरएस दोबारा सत्ता में आ रही है। टीआरएस को 66, कांग्रेस को 37, भाजपा को 7 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं रिपब्लिक-सी वोटर्स के मुताबिक, टीआरएस को 54, कांग्रेस को 53 और भाजपा को 5 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया की मानें तो टीआरएस 85, कांग्रेस 27, भाजपा 2 और अन्य 5 सीटें जीत सकती हैं। 

तेलंगाना चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

मिजोरम 
रिब्लिक सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में कांग्रेस को 14 से 18 और एमएनएफ को 16 से 20 और अन्य को 3 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

मिजोरम चुनाव से जुड़ीं हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें