रंजिशन रास्ते में रोककर चार लोगों ने किया जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान, हरदोई
कल्याणमल के बंशीपारा निवासी छोटेलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बेटे सुरेंद्र पर पूर्व रंजिश के चलते चार आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। सुरेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कल्याणमल। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंशीपारा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे उनका बेटा सुरेंद्र बाइक से गोड़वा जा रहा था। रावतपुर गांव में पूर्व रंजिश के चलते मदारी, ईनामी, बईठू और राजेंद्र ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने जानलेवा हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गएÜ जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


