मुर्गा व्यवसायी से व्यक्तियों ने की मारपीट एवं लूटपाट

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

राघोपुर थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव में मुर्गा दुकानदार शीतल राय के पुत्र मुन्ना कुमार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने उसे सिर पर वार किया और 34,500 रुपये नकद तथा सोने का लॉकेट लूट लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुर्गा व्यवसायी से व्यक्तियों ने की मारपीट एवं लूटपाट

राघोपुर थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव में मुर्गा दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित मुर्गा दुकानदार शीतल राय के पुत्र मुन्ना कुमार ने कई लोगों के विरुद्ध राघोपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। प्राथमिकी के अनुसार,मुन्ना कुमार शुक्रवार की रात्रि अपनी मुर्गा दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रामा राय के घर के सामने पहले से घात लगाए अरुण राय,अरविंद राय दोनों पिता स्व.भीम राय,अरुण राय पिता रामा राय,संतोष कुमार पिता अवधेश राय एवं करीब 20 अज्ञात लोग अचानक आए और उसे पकड़ लिया।

घटना का विवरण

आरोप है कि हाथ में रखी तलवार से सिर पर वार किया,जिससे सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पानी में खींचकर फेंक दिया। इसी दौरान जेब से 34,500 रुपये नकद और गले से करीब 70 हजार रुपये कीमत का दो बजरंगबली का सोने का लॉकेट छीन लिया। हल्ला सुनकर बचाने दौड़ा उसका भाई लालू राय को भी आरोपियों ने पकड़ कर लोहे की सरिया से सिर पर वार कर घायल कर दिया और पानी में फेंक दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया। डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने दोनों घायलों को पहाड़पुर गांव पहुंचा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि दोबारा दुकान पर आए तो जान से मार देंगे। थाना में आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। -रमेश भगत

सामान्य प्रश्न

✦क्या इस घटना में किसी को चोट आई थी?−
हाँ, मुन्ना कुमार और उनके भाई लालू राय को इस घटना में चोट आई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुर्गा व्यवसायी से व्यक्तियों ने की मारपीट एवं लूटपाट