महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी भाजपा
असम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान मनाने जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा और राजनीतिक प्रतिबद्धता के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में है। 13 कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं और सामाजिक सेवा गतिविधियाँ शामिल हैं।

गुवाहाटी, एजेंसी। देश के बाकी हिस्सों की तरह असम भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान मनाने की तैयारी कर रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय राजनीति में समर्पित जनसेवा और राजनीतिक प्रतिबद्धता के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद, 26 मई, 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक और संसदीय जीवन की यात्रा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में मनाने के लिए 13 कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया गया है।असम
भाजपा के प्रवक्ता प्रांजल कलिता के अनुसार, नमो सेवा गाथा, आंगनवाड़ी उत्सव, रंगोली, परिवर्तन की कहानी, सेवा सेतु अभियान, सेवा के निमित्त भागीदारी, जन सेवक महाकुंभ, पेंटिंग, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा और राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता जैसी पहलों पर केंद्रित कार्यक्रमों को लागू करने के लिए व्यापक तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।


