ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशAssam Panchayat Election result 2018: वोटों की गिनती जारी, भाजपा आगे, कांग्रेस, AGP पीछे

Assam Panchayat Election result 2018: वोटों की गिनती जारी, भाजपा आगे, कांग्रेस, AGP पीछे

भाजपा (BJP) ने असम पंचायत चुनाव (Assam Panchayat Election) की मतगणना के पहले दिन बुधवार को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। घोषित नतीजों में पार्टी को 45 फीसदी वोट मिले हैं। भाजपा के बाद...

Assam Panchayat Election result 2018: वोटों की गिनती जारी, भाजपा आगे, कांग्रेस, AGP पीछे
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 13 Dec 2018 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा (BJP) ने असम पंचायत चुनाव (Assam Panchayat Election) की मतगणना के पहले दिन बुधवार को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। घोषित नतीजों में पार्टी को 45 फीसदी वोट मिले हैं। भाजपा के बाद कांग्रेस का नंबर है। वहीं असम गण परिषद (एजीपी) भी पीछे चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी। 

राज्य के निर्वाचन आयुक्त एच एन बोरा ने कहा कि 26,808 पदों के लिये पूरी रात मतगणना जारी रहेगी और इसमें गुरुवार का भी पूरा दिन लग सकता है। पंचायत चुनाव में मत पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

BJP संसदीय दल की बैठक, PM मोदी चुनावों की हार का कर सकते है जिक्र

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा, 'अब तक हमारे पास 1,218 पदों के नतीजे हैं जिनमें से 1,089 ग्राम पंचायत सदस्य (जीपीएम), 71 ग्राम पंचायत अध्यक्षों (जीपीपी) और 58 आंचलिक पंचायत सदस्यों (एपीएम) के नतीजे शामिल हैं।

बोरा ने कहा कि भाजपा जीपीएम की 481 सीटें जीत चुकी है। उसके बाद कांग्रेस ने 294, असम गण परिषद ने 115 और यूडीएफ ने 15 सीटों पर जीत हालिस की। इसके अलावा दो सीटों पर माकपा और 175 सीटों पर निर्दलीयों को जीत मिली। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें