असम में तैयार हुई पहली ‘माचा चाय’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जापान के सहयोग से असम में देश की पहली ‘माचा चाय’ का उत्पादन शुरू हो गया है। इस चाय का पहला बैच 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिका है। माचा चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसे छाया में उगाया जाता है। इसके आने से असम की चाय की वैल्यू और किसानों की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

असम में तैयार हुई पहली ‘माचा चाय’

गुवाहाटी, एजेंसी। जापान के सहयोग से असम में देश की पहली ‘माचा चाय’ का उत्पादन शुरू हो गया है। इस चाय का पहला बैच गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिका है। आमतौर पर ब्लैक टी के लिए मशहूर असम के लिए यह बड़ा बदलाव है। आम ग्रीन टी से अलग, माचा चाय को छाया में उगाया जाता है और पत्तियों को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि इस जापानी परंपरा के भारत आने से अब वैश्विक बाजार में असम की चाय की वैल्यू और किसानों की कमाई काफी बढ़ जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअसम में तैयार हुई पहली ‘माचा चाय’