ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत-चीन विवादः भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए- असम के राज्यपाल

भारत-चीन विवादः भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए- असम के राज्यपाल

भारत-चीन के बीच ताजा तनाव पर असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन ताकत में भारत से बहुत आगे है। बीजेपी...

भारत-चीन विवादः भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए- असम के राज्यपाल
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 01 Jul 2017 08:16 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत-चीन के बीच ताजा तनाव पर असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत को चीन के साथ जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन ताकत में भारत से बहुत आगे है। बीजेपी शासित असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत और चीन 2 साल आगे पीछे आजाद हुए, लेकिन आज परिस्थिति ये है कि हम आज चीन से डरते हैं। 

उत्तर पूर्वी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के एक कार्यक्रम में बनवारी लाल पुरोहित ने कहा, ‘चीन हमसे 2 साल आगे पीछे स्वतंत्र हुआ था आज परिस्थिति ये है कि हम चीन से डरते हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारत को चीन से जंग से बचना चाहिए क्योंकि चीन हमारे से ताकत में बहुत आगे है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने चीन से भारत के पिछड़ने की वजह के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेवार माना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने भारत को बर्बाद किया है।

 

 

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ा हुआ है। ये विवाद तब से शुरू हुआ है जब चीनी सेनाओं ने सिक्किम में भारतीय इलाके में बने दो अस्थायी बंकरों पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके बाद आर्मी चीफ ने बिपिन रावत ने गुरुवार (29 जून) सिक्किम का दौरा किया। अब यहां दोनों देशों ने अपनी तीन तीन हजार सेनाएं तैनात कर रखी है, और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

टकराव की वजह: दादागिरी दिखा रहा चीन, पढ़ें- क्या है चुंबी घाटी विवाद

इस बीच चीन ने गुरुवार को भारत को धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर भारत ने ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया तो दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ सकता है। चीन ने कहा है कि भारत को 1962 की जंग से सबक लेना चाहिए और युद्ध के लिए शोर नहीं मचाना चाहिए।
चीन को जेटली का जवाब: 1962 और आज के हालात में फर्क है

चीन के इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन को ये समझना चाहिए कि 1962 और 2017 के भारत में बहुत फर्क है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें