असम में अग्निवीरों को 12 फीसदी आरक्षण
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
असम सरकार ने राज्य में पुलिस और अन्य विभागों में अग्निवीरों के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में लिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को पुलिस जैसी वर्दी पहनने का एक अवसर प्रदान करना है।

गुवाहाटी, एजेंसी। असम कैबिनेट ने राज्य में पुलिस, कमांडो बटालियन, जेल पुलिस, अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ, वन रक्षक और आबाकरी विभाग में आरक्षक के पदों में अग्निवीरों के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना से राज्य के युवाओं का वर्दी पहनने का सपना साकार होगा।

