असम में कांग्रेस के खिलाफ 19 दिनों तक होगी रैली : हिमंत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा 13 से 31 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के खिलाफ शांतिपूर्ण रैलियां करेगी। उनके अनुसार, रैलियों में कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लाने, मतदाता सूची के एसआईआर का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने और लोकतांत्रिक जनादेश कमजोर करने के आरोप उठाए जाएंगे। सरमा ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि भाजपा कांग्रेस के खिलाफ राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों में 13 से 31 अक्तूबर तक लगातार 19 दिन शांतिपूर्ण रैलियां करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन रैलियों का मकसद कांग्रेस के उन कथित प्रयासों को उजागर करना है, जिनके तहत वह संवैधानिक संस्थाओं को ब्लैकमेल करने, मतदाता सूची के एसआईआर का विरोध करके घुसपैठियों को बचाने और लोगों के लोकतांत्रिक जनादेश को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें:'सुप्रीम कोर्ट को राजनीति में न घसीटें', विपक्ष के मार्च से पहले कोर्ट में CJI ने क्यों कही ये बात?
उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार करने के बावजूद राहुल गांधी ने कोर्ट तक मार्च किया।


