सुपौल : नीट में सफल आशुतोष ने बढ़ाया प्रतापगंज का मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुपौलप्रतापगंज के भवानीपुर उत्तर पंचायत निवासी आशुतोष आनंद ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दूसरे प्रयास में 720 में से 571 अंक प्राप्त कर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 22,846 हासिल की। उनकी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया गया है।

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर उत्तर पंचायत निवासी आशुतोष आनंद ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निजी शिक्षक राजकुमार यादव और रंजू देवी के पुत्र आशुतोष ने दूसरे प्रयास में 720 में 571 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 22,846 हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन और कोटा स्थित एलएन कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को दिया। आशुतोष का लक्ष्य एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें:नीट-यूजी 2026 के परिणामों में चमका एलन


