अयोध्या 35

हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

170 को मिले कृत्रिम अंग, उपकरण व 569 को चश्मेसहायता शिविर विहिप सुप्रीमो अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी समारोह शुक्रवार को होगा कारसेवक पुरम में सायं चार बजे से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंपतराय व...

 अयोध्या 35

170 को मिले कृत्रिम अंग, उपकरण व 569 को चश्मे सहायता शिविर

कार्यक्रम की जानकारी

विहिप सुप्रीमो अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी समारोह शुक्रवार को होगा

शिविर का विवरण

कारसेवक पुरम में सायं चार बजे से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंपतराय व मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे

फोटो 28

अयोध्या। संवाददाता

कारसेवक पुरम में अशोक सिंहल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर के पांचवें एवं अंतिम दिन शिविर में कुल 170 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व आवश्यक उपकरण दिए गए। कुल 569 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर के पांच दिनों में कुल 115 को कृत्रिम अंग, 20 को हाथ व 35 लाभार्थियों को कैलिपर का वितरण किया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को 25 ह्वीलचेयर, 50 ट्राईसाइकिल, 75 को कान से सुनने की मशीन व 100 लोगों को एक एक जोड़ी बैसाखियां वितरित की गईँ। कुल 700 लोगों का नेत्र परीक्षण करने के बाद 569 लोगों को चश्मों का वितरण किया गया।

अशोक सिंघल के योगदान पर चर्चा

विहिप के प्रांतीय मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सायं बजे अशोक सिंघल के सौवें जन्मदिवस के अवसर पर जन्म शताब्दी समारोह का शुभारम्भ होगा। कारसेवक पुरम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय व मुख्य अतिथि कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। उधर

शिविर में पहुंचे हरिगोपाल धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि निश्चित रूप से अशोक सिंघल जी का योगदान भारतीय संस्कृति और परंपरा के लिए अक्षुण्ण है। एक महापुरुष जो संत के रूप में पूरा जीवन भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए और नर सेवा, नारायण सेवा के लिए समय समर्पित कर दिए। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सत्येन्द्र बारी ने कहा कि कृत्रिम अंग से केवल पीड़ित व्यक्ति ही नहीं उसका पूरा परिवार, सारे सपने और आत्मविश्वास भी चल पड़ता है।

समारोह में उपस्थित लोग

इस दौरान मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, डॉ. राकेश शास्त्री, मंगल भवन के महंत कृपालु रामभूषण देवाचार्य , जिला विकलांग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फाउंडेशन के कार्य को सराहा। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भी अशोक जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। देर शाम जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने भी शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय, केन्द्रीय मंत्री हरिशंकर, कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास सिंह व मनोज तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का विस्तार

बाक्स

पूरे वर्ष में एक हजार स्थानों व सभी जिला केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम: चंपतराय

अयोध्या। विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने

अशोक सिंघल के विषय में बताया कि इस वर्ष संयोग ऐसा है कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 सितंबर उनका जन्मदिन है और भारतीय पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्राद्ध पक्ष की पंचमी जो गुरुवार को है उनका जन्मदिन है। इस शिविर का समापन नहीं, यह छठवां शिविर है। दिल्ली में एक व्यापारिक परिवार है जो उद्योग चलते हैं। अशोक जी के प्रति उनकी बड़ी श्रद्धा है। उस परिवार ने ही श्रद्धा रखने के कारण अशोक जी के लिए “अशोक सिंघल फाउंडेशन” बनाया। अशोक जी की बड़ी जीवनी उन्होंने छापी है, हिंदी और अंग्रेजी में। शिविर में सभी को एक छोटी पुस्तक भेंट की जा रही है वह भी उन्हीं के द्वारा तैयार की गई है। इस साल उन्होंने अशोक जी के जीवन पर एक 20-25 मिनट की फिल्म भी तैयार की है। काफी स्थलों पर देशभर में वह दिखाई जा रही है। यह साल अशोक जी की जन्म शताब्दी भी है। 1926 में 27 सितंबर को उनका जन्म हुआ था, यह 2026 है। सारे देश में लगभग 1000 स्थानों पर जन्म शताब्दी के आयोजन प्रत्येक जिला केंद्र पर होंगे ।

सामान्य प्रश्न

✦ इस शिविर में कुल कितने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग दिए गए?−
कुल 170 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व आवश्यक उपकरण दिए गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या 35