कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने छोड़ी पार्टी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊलखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे अशोक सिंह

लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे अशोक सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। अशोक ने पार्टी छोड़ने का कारण प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लगातार पार्टी के लिए काम करने के बावजूद पिछले तीन साल से उन्हें घर बिठा दिया गया है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कांग्रेसी की अगर निष्ठा पर सवाल खड़े किए जाएंगे तो फिर वह पार्टी में ही क्यों रहेगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


