रणजी ट्रॉफी के लिए रेलवे के चयनकर्ता बने आशीष यादव

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के बरेका में कार्यरत क्रिकेटर आशीष यादव को रेलवे की रणजी ट्रॉफी टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेट से की और विभिन्न प्रारूपों में 117 मैचों में भाग लिया। आशीष ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है और उनके पास लंबा अनुभव है।

रणजी ट्रॉफी के लिए रेलवे के चयनकर्ता बने आशीष यादव

वाराणसी। बरेका में कार्यरत क्रिकेटर आशीष यादव रणजी ट्रॉफी के लिए रेलवे के चयनकर्ता बने हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेट से की। उन्होंने वर्ष 2006 से 2010 तक उत्तर प्रदेश और वर्ष 2010 से 2019 तक भारतीय रेल की ओर से रणजी ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न प्रारूपों में उन्होंने 117 मैचों में हिस्सा लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज के रूप में आशीष यादव ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, विज्जी ट्रॉफी और इंडियन यूनिवर्सिटी जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

सेंट्रल जोन का भी प्रतिनिधित्व किया। लंबा अनुभव हासिल करने के बाद आशीष यादव को रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से भारतीय रेल की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरणजी ट्रॉफी के लिए रेलवे के चयनकर्ता बने आशीष यादव