मानदेय बढ़ाने समेत दस मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

जरवलरोड में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, लंबित मानदेय का भुगतान, और अन्य सुविधाओं की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

 मानदेय बढ़ाने समेत दस मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

जरवलरोड, संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। मांग किया कि आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये और आशा संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 30 दिन का भुगतान, लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान तथा 5जी स्मार्टफोन और अनलिमिटेड मोबाइल डाटा उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्षेत्र को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, यात्रा भत्ता देने और प्रसूति व आकस्मिक अवकाश के लिए स्पष्ट नियम लागू किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

इस अवसर पर सविता शुक्ला, ममता मिश्रा, सुधा सिंह, पूनम पांडेय, मंजू देवी, रेखा सिंह, रंजु सिंह, खुशबू, रोशनी, अनीता, कुसुम, रीता, संजू आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमानदेय बढ़ाने समेत दस मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन