मानदेय बढ़ाने की मांग कर आशा कार्यकर्त्रियों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

कायमगंज, संवाददाता मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को आशा और आशा संगिनियों ने सीएचसी के बाहर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि वह लंबे

मानदेय बढ़ाने की मांग कर आशा कार्यकर्त्रियों ने किया प्रदर्शन

कायमगंज, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को आशा और आशा संगिनियों ने सीएचसी के बाहर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्त्रियों ने कहा कि वह लंबे समय से जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। महंगाई, बढ़ते कार्य के दबाव और अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के चलते वर्तमान मानदेय पर्याप्त नहीं है। कार्यकर्त्रियों ने बताया कि मांग पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने पर 15 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। पांच अक्तूबर को लखनऊ जाकर भी अपनी मांग को अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही गई है। प्रदर्शन के दौरान आशा और आशा संगिनियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यकत्रियों ने चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय में उचित वृद्धि किए जाने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमानदेय बढ़ाने की मांग कर आशा कार्यकर्त्रियों ने किया प्रदर्शन