अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बड़हरिया में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोलियो अभियान के बहिष्कार का निर्णय लिया। उनकी मांगों में मानदेय का भुगतान, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, और सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की बात शामिल है।

अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन पोलियो अभियान कार्य को आशा करेगी बहिष्कार फोटो_ अपनी मांग को लेकर पीएचसी में धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता बड़हरिया।
धरना प्रदर्शन
प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष माया देवी ने की। वही आशा कर्मियों ने पोलिया अभियान के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। आशा संघ के अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं करती है तब तक यह कार्यकम जारी रहेगा।
मांगें
सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कहा कि मैरवा, गुठनी सहित अन्य जगहों पर 11 माह से मानदेय का भुगतान लंबित है। जब तक सभी जगहों का बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करने, किए गए कार्य का भुगतान प्रत्येक माह नियमित रूप से करने तथा दुर्घटना बीमा योजना लागू करने की मांग की।
स्वास्थ्य सेवाएं
आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 28 जून से प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान को भीषण गर्मी को देखते हुए आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 100 से 150 घरों तक जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी पड़ती है। ऐसे में तेज गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाता है। यदि किसी आशा कार्यकर्ता की तबीयत खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
सरकार का जवाब
वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि बड़हरिया क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष दो माह के बकाया मानदेय का भुगतान भी एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। मौके पर अध्यक्ष माया देवी, सचिव प्रेमा कुमारी, अनीता देवी, निर्मला देवी, अंजू कुमारी, अफसरी खातून, पूनम कुमारी, शैल कुमारी, संजू कुमारी, रीता कुमारी, उषा कुमारी, रम्भा कुमारी सहित अन्य थे।


